ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / अयोध्या में जलाई गई गुजरात की 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक...

अयोध्या में जलाई गई गुजरात की 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक बिखेरेगी खुशबू

16-Jan-2024 03:02 PM

By First Bihar

DESK: पूरे देश के लोगों को जिस शुभ समय का इंतजार था वह काफी करीब है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोकर आज से ही सभी अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। आज से शुरू होकर ये अनुष्ठान अगले 6 दिनों तक चलेंगे और भगवान का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।


22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। इस दिन राम मंदिर का उद्घाटन होगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। मंगलवार को महंत नृत्यगोपाल दास की उपस्थिति में एक खास तरह की अगरबत्ती जलाई गयी। 108 फीट लंबी और 3.5 फीट गोलाई वाले इस अगरबत्ती को गुजरात के रामभक्तों ने खास तौर पर बनाया है। यह अगरबत्ती करीब डेढ़ महीने तक अपनी खुशबू बिखेरेगी। इस अगरबत्ती को गुजरात में पांच तत्वों को मिलाकर हर्बल तरीके से बनाया गया है। जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुचाएगी। 


खास तरह के अगरबत्ती को बनाने वाले गुजरात के बड़ोदरा निवासी विहा भरवाड ने बताया कि 376 किलो गुग्गुल, 376 किलो नारियल के गोले, 190 किलो घी, 1,470 किलोग्राम गाय का गोबर, 420 किलो जड़ी-बूटियों को मिलाकर अगरबत्ती तैयार किया गया है। गुजरात से अयोध्या राम मंदिर लाने के लिए खास तरह के वाहन का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि कि इस अगरबत्ती की ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मीनार की आधी है। 


जानकारी के मुताबिक, 17 जनवरी यानी कल राम लला अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे। 18 जनवरी को भगवान स्वयं गर्भगृह में प्रवेश करेंगे और 22 जनवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले आज प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन अनुष्ठान किया जाएगा। अयोध्या के सरयू तट पर विष्णु पूजा और गौ दान का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।


17 जनवरी को रामलला की मूर्ति नए मंदिर के परिसर में प्रवेश कराया जाएगा जबकि 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास होगा। वहीं 19 जनवरी की सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और शाम को धान्याधिवास होगा। 20 जनवरी की सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास और 21 जनवरी की सुबह मध्याधिवास और शाम को शय्याधिवास होगा।


इसके बाद आखिर में 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए 121 आचार्य मौजूद रहेंगे। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे जबकि काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे। 22 जनवरी को मंदिर के 'गर्भ गृह' में पीएम मोदी, मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ, यूपी के राज्यपाल और मंदिर के सभी ट्रस्टी मौजूद रहेंगे।