दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Nov-2019 06:30 AM
AYODHYA : अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज सुबह 10:30 बजे आने वाला है। फैसले को लेकर देशभर में हाई अलर्ट की स्थिति है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले अयोध्या में सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद की गई है।
अयोध्या में प्रवेश करने के सभी रास्तों पर पुलिस बल की भारी तैनाती देखने को मिल रही है। शहर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूरे अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है। 4000 पारा मिलिट्री फोर्सेज को तैनात किया गया है।
अयोध्या शहर की निगरानी ड्रोन के जरिए की जा रही है। फैसले के बाद किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना बने इसको लेकर जिला प्रशासन ने शांति समिति का गठन किया हुआ है। हालांकि अयोध्या विवाद से जुड़े सभी पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भरोसा जताया है।