ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अयोध्या के विकास कार्यों का जायजा लेंगे PM मोदी, सीएम योगी समेत कई...

अयोध्या के विकास कार्यों का जायजा लेंगे PM मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

26-Jun-2021 09:15 AM

DESK : प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जुड़ेंगे. पीएम मोदी समीक्षा बैठक में अयोध्या के विकास का विजन डॉक्यूमेंट देखेंगे, साथ ही अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे. कोरोना काल की वजह से इस बैठक को वर्चुअल अंदाज में किया जाएगा.


मीटिंग की अहमियत को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसमें कई बड़े अधिकारी और नेता मौजूद रहने वाले हैं. पीएम मोदी के अलावा अन्य 13 सदस्य बैठक में शामिल होंगे. सीएम योगी लखनऊ अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, चीफ सेक्रेटरी के अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन,अपर मुख्य सचिव नगर विकास समेत अन्य विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद रहेंगे. प्रमुख सचिव आवास विकास प्रेजेंटेशन देंगे.


बैठक में अयोध्या को लेकर विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा. इसमें बताया जाएगा कि अब तक कितने विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और किन कार्यों पर भविष्य में काम होने जा रहा है. अयोध्या को लेकर हमेशा से भारत सरकार की अलग विचारधारा रही है. राम की नगरी का भव्य विकास हो, इस पर लगातार जोर दिया गया है. पीएम की इस बैठक से पहले सीएम योगी ने भी कई मौकों पर अयोध्या को लेकर समीक्षा बैठक की हैं. कोशिश है कि कम समय में अयोध्या का संपूर्ण विकास किया जा सके.