पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
14-Oct-2019 07:28 AM
DELHI: दशहरे की छुट्टी के बाद आज से अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट में आखिरी दौर की सुनवाई शुरू होगी. बीते 6 अगस्त से चल रही सुनवाई में अब मुस्लिम पक्ष अपनी दलील रख रहे हैं. वहीं इस मामले की सुनवाई कर रहे 5 जजों की संविधान पीठ ने तय किया है कि 14 अक्टूबर यानी आज मुस्लिम पक्ष की दलील खत्म होने के बाद 15 और 16 अक्टूबर को हिंदू पक्षों को जवाब देने का मौका दिया जाएगा. फिर 17 अक्टूबर तक सुनवाई की सारी कार्यवाही पूरी होगी.
वहीं अयोध्या मामले में आखिरी दौर की सुनवाई से पहले प्रशासन ने अयोध्या जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. अयोध्या मामले में आने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
अयोध्या विवाद के संभावित फैसले को लेकर 10 दिसंबर तक जनपद में धारा 144 लागू है. जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक अयोध्या विवाद का संभावित फैसला, दीपोत्सव, चेहल्लुम और कार्तिक मेले को लेकर 2 महीने तक अयोध्या जिले में धारा 144 लागू रहेगी. जिला प्रशासन अयोध्या फैसले को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है.