मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Dec-2024 12:18 PM
By First Bihar
DELHI: मशहूर शिक्षाविद और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएष पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। आप में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा कि शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
शिक्षाविद अवध ओझा को पार्टी में शामिल कराने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिलिली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बने हैं। हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए आप परिवार में उनका स्वागत है।
वहीं शिक्षाविद अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पार्टी से जुड़ने का उनका मुख्य एजेंडा शिक्षा क्षेत्र का विकास है। अरविद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझे राजनीति में आकर एजुकेशन सेक्टर के लिए काम करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि “मैं कहना चाहता हूं कि ये मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत हैं। मेरा मुख्य फोकस शिक्षा क्षेत्र के विकास पर होगा”।
यूपी के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा यूपीएससी टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं और यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच ओझा सर के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। युवा वर्ग के बीच ओझा सर की अच्छी पैठ है। ऐसे में दिल्ली में अगले साल फरवरी महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अवध ओझा का आम आदमी पार्टी में शामिल होना काफी अहम माना जा रहा है।