ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर भड़कीं पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी, बोलीं..पागल और जुनूनी...

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर भड़कीं पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी, बोलीं..पागल और जुनूनी है इमरान खान, सजा नहीं मिली तो जंगलराज आ जाएगा: मरियम नवाज

03-Apr-2022 02:30 PM

PATNA: नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होते ही पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भड़क गईं। मरियम नवाज ने तो इमरान खान को पागल और जुनूनी तक कह डाला।


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमराम खान को पागल तक कह डाला। मरियम नवाज ने यह भी कहा कि यदि इमरान खान को सजा नहीं मिली तो पाकिस्तान में जंगल राज आ जाएगा।


मरियम नवाज ने कहा कि किसी को भी संविधान से खेलने की इजाजत नहीं है। वही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भी इमरान खान पर हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान ने संविधान तोड़ा है। संविधान को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं हैं।


बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है। नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने प्रस्ताव को अनुच्छेद 5 के विपरीत बताया था। इसके साथ ही इमरान खान की मांग पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। ऐसे में अब 90 दिनों के भीतर पाकिस्तान में चुनाव होंगे। फिलहाल इमरान खान चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।  


अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि डिप्टी स्पीकर के फैसले से पाकिस्तान की जनता खुश है। देश चुनाव के लिए तैयार रहे। अब जनता तय करे की वो क्‍या चाहती है। ऐसे में इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद पर बनें रहेंगे।