ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ‘विपक्ष का पसंदीदा नारा.. मोदी तेरी क्रब खुदेगी..’, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन...

‘विपक्ष का पसंदीदा नारा.. मोदी तेरी क्रब खुदेगी..’, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में पीएम मोदी का तीखा हमला

10-Aug-2023 05:50 PM

By FIRST BIHAR

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पिछले दो दिनों से सदन में इसपर बहर हो रही है। पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर बने हुए हैं। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में पीएम मोदी का तीखा हमला बोला। सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का पसंदीदा नारा है.. मोदी तेरी क्रब खुदेगी।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष का पसंदीदा नारा है मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए विपक्ष की गाली टॉनिक जैसी है। विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला हुआ है। वरदान ये है कि ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे उसका भी भला होगा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं ही हूं और 30 साल से ये वरदान सिद्ध कर रहा हूं।


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम ने कहा कि, जब घर में अच्छा होता है तो नजर न लगे उसके लिए काला टीका लगाया जाता है। आज पूरी दुनिया में देश का जो मंगल और वाहवाही हो रही है उस पर मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर सदन में आकर इस मंगल को सुरक्षित करने का काम विपक्ष के लोगों ने किया है।