मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Apr-2023 09:22 PM
By tahsin
PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी है। अपराधियों ने 7 राउंड फायरिंग की। इस दौरान तीन गोली उसे लग गयी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूर्णियां के मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी की है।
घायल युवक का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जाता है कि अंकित चौधरी बसंत विहार कॉलोनी के पंचायत भवन के पास ऑटो लगाकर पानी पीने गया था तभी सात अपराधी पहुंचे और अंकित चौधरी के ऊपर सात राउंड फायरिंग की। जिसमें तीन गोली अंकित चौधरी को लग लगी। अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अंकित चौधरी ने बताया कि शुभम चौधरी अपने छह साथियों के साथ आया था और उससे पैसा छीनने लगा। जिसका विरोध करने पर शुभम चौधरी और उसके साथियों ने उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उसके पैर में और एक गोली हाथ में लग गयी। जबकि एक गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई ।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना के पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज कर अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है। बता दें कि आरोपी शुभम चौधरी का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है। शुभम चौधरी पहले भी कई बार गोली चलाने का आरोप है।