मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Jun-2023 10:28 AM
By First Bihar
AURANGABAD: रोहतास के डेहरी से अगवा हुए बाप-बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शनिवार की रात जब दोनों पिता-पुत्र अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने दोनों को अगवा कर लिया था और फिरौती के तौर पर तीन करोड़ रुपए की मांग की थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने रोहतास के अमरा-अमरी के पास से दोनों को बरामद कर लिया है।
दरअसल, बारुण थाना क्षेत्र के हेतमपुर सिरिस निवासी कारोबारी मो. अख्तर अपने बेटे मो. आसिफ के साथ शनिवार की रात अपनी मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड के गैमन पुल के पास घात लगाए बदमाशों ने दोनों बाप-बेटे को अगवा कर लिया था। अपहृत मो. अख्तर के परिजनों से बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अगवा बाप-बेटे की बाइक को बरामद किया गया था। इस घटना के बाद से कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में था।
इसी बीच पुलिस ने दोनों को सोमवारी की सुबह रोहतास के अमरा-अमरी के पास से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस की दबिश के कारण बदमाशों ने दोनों बाप-बेटा को छोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों बाप-बेटा से पूछताछ कर रही है और घटना की जानकारी ले रही है।