ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / Aurangabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने कराई शादी, 4...

Aurangabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने कराई शादी, 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

05-Oct-2024 03:31 PM

By First Bihar

AURANGABAD: प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की लड़की के घरवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शादी करवा दी। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के परसी गांव का है।  


युवक संदीप बारुण थाना क्षेत्र के डेगंरा गांव का रहने वाला है जबकि लड़की अमृता फेसर थाना क्षेत्र के परसी बिगहा की रहने वाली है। बताया जाता है कि पिछले 4 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संदीप अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव और घर में आया करता था। लेकिन इस बार उसके आने की भनक लड़की के घरवालों को लग गयी। 


जिसके बाद लड़की के घरवालों ने प्रेमी-युगल को साथ पकड़ लिया फिर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसके बाद शुक्रवार की देर रात गांव के ही सूर्य मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गयी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


संदीप और अमृता दोनों बालिग थे इसलिए लड़की के परिवार वालों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की रजामंदी के बाद शादी करवा दी। इस शादी से लड़का और लड़की दोनों काफी खुश हैं। दोनों को ग्रामीणों ने आशीर्वाद देकर विदा किया।