पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
23-Apr-2024 08:57 PM
By First Bihar
AURANGABAD: मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद औरंगाबाद में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान एक विशालकाय पीपल का पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। हवा हवाई गाड़ी में ड्राइवर और पैसेंजर बैठे हुए थे। ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से दो पैसेंजर की मौत हो गयी जबकि दो पैसेंजर की हालत नाजुक है।
घटना मदनपुर थाना क्षेत्र में घटराईन पंचायत के सहार जलवन गांव की है। जहां आंधी-तूफान के तेज झोंके से एक पीपल का पेड़ इलेक्ट्रिक ऑटो पर गिर गया। पेड़ के ऑटो पर गिरने से वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान जलवन निवासी जितेंद्र सिंह और नगीना भुईयां के रुप में की गई है। वही घायलों की पहचान ऑटो चालक जलवन निवासी अरुण कुमार गुप्ता के रूप में की गई है जबकि दूसरा कोइरी बिगहा निवासी मांझी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इलेक्ट्रिक ऑटो मदनपुर बाजार से सवारी लेकर जलवन सहार गांव जा रही थी। ज्योंही ऑटो जलवन गांव के पास पहुंची तेज आंधी तूफान से एक पीपल का पेड़ ऑटो पर गिर गया। जिससे वाहन में सवार जलवन गांव के दो लोगों की दबकर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया। ऑटो की बॉडी को काटकर वाहन में फंसे मृतकों व घायलों को निकाला। स्थानीय लोगों के मदद से घायलो को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वही मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में जलवन निवासी जितेन्द्र सिंह और नगीना भुईयां शामिल हैं। वही सहार गांव में एक घर में बेटी की बारात आनी थी। तेज आंधी तूफान से पंडाल गिर गया और उसमें दबकर तीन महिलाएं घायल हो गई।