राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
15-Nov-2021 01:14 PM
AURANGABAD : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन आए दिन शराब बरामदगी और शराब के सेवन करते हुए लोगों के पकड़े जाने की खबरें सामने आती रहती है. अभी हाल ही में जहरीली शराब का सेवन करने से कितने ही लोगों ने अपनी जान गंवा दी. बावजूद इसके लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन शराब से जुड़ी घटनाए सामने आ रही है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद का है. यहां एक शराबी पति को पत्नी ने जेल भिजवा दिया.
दरअसल, पति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ गन्दी हरकत कर रहा था. पति की इस करतूत को लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की और पति को जेल भिजवा दिया. मामला बारुण थाना क्षेत्र के नीमटोला का है. थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के निमटोला के सुमन देवी ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया है.
इसके साथ ही सुमन देवी ने अपने पति पवन चौधरी को नशे के हालात में थाने को सुपुर्द भी किया है. पत्नी ने अपने आवेदन में बताया कि उसका पति पवन चौधरी शराब के नशे में आकर उसके साथ गली-गलौज करने लगे. मना करने पर मारपीट करने लगे. वहीं आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पवन चौधरी को जेल भेज दिया है.