बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
21-Feb-2021 09:15 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : जिले के देव थाना इलाके में मामूली सी रोड रेज की एक घटना में ऑटो सवार व्यक्ति ने कार में बैठे युवक पर फायरिंग कर दी. हालांकि की कार में बैठे शख्स की जान बाल-बाल बची. पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की है. औरंगाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना इलाके की है, जहां एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत की है कि मामूली से रोज रेज की घटना में उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कहीं से आ रहा था. इस दौरान एक ऑटो वाले ने सड़क पर उससे साइड माँगा. इस दौरान दोनों में विवाद हो गया. दोनों में थोड़ी बहुत बकझक भी हुई. इतने में ऑटो में सवार एक शख्स ने गुस्से में बंदूक निकाला और उसने कार पर फायरिंग शुरू कर दी. जिससे आसपास के लोगों में काफी हड़कंप मच गया.
इस घटना के संबंध में पीड़ित ने देव थाना में आवेदन दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. औरंगाबाद एसडीपीओ अनूप कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अनियंत्रित तरीके से ऑटो चला रहे एक शख्स ने कार सवार युवक के साथ हाथापाई की और उसने जान लेने के इरादे से कार में बैठे व्यक्ति को अपना निशाना बनाया. हालांकि जब उसने फायरिंग की तो गोली कार पर लगी और कार सवार व्यक्ति बाल बाल बच गया.