बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
19-Feb-2021 02:45 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : जिले में झाड़ फूंक करने वाले शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मृतक के ऊपर हत्यारों ने एक लड़की के शरीर में जानबूझकर भूत लगाने का आरोप लगाया है. ओझा-गुणी के अंधविश्वास के चक्कर में इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना औरंगाबाद जिले के बिराज गांव की है, जहां कुछ लोगों ने 90 साल के ब्रह्मदेव भुइयां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. गांव के ही सदेव भूइयां और दो अन्य लोगों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि आरोपी सदेव भुइयां ने आरोप लगाया कि ब्रह्मदेव भुइयां उनकी बेटी को भूत लगा दिया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सदेव की बेटी हिस्टीरिया रोग से पीड़ित है. इसी बात को लेकर सदेव भुइयां गुस्से में था. मारपीट से पहले दाेनों के बीच बकझक भी हुई थी.
थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने मौके पर पहुंचकर पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है. इधर घटना के बाद से तीनों आरोपित फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.