CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
17-Sep-2024 10:28 PM
By First Bihar
AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कॉजवे ब्रिज पार करने के दौरान एक बाइक बटाने नदी में गिर गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। नदी में गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह 3 लोगों की जान बचा ली लेकिन दो का पता नहीं चल पा रहा है। दोनों का रेस्क्यू जारी है।
अंधेरा रहने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। घटना अंबा थाना क्षेत्र के देव पथ स्थित बटाने नदी पर बने कॉजवे पुल की है। जहां ब्रिज को पार करने के दौरान अनियंत्रित होकर एक बाइक नदी में गिर गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। जो नदी के तेज धार में बह गये। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह तीन लोगों की जान बचाई गयी लेकिन दो नदी में समा गये हैं उनकी खोजबीन जारी है।
बताया जाता है कि बाइक पर एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जाते हैं। देव प्रखंड का रफीगंज दधपि गांव के सभी रहने वाले है। अंबा की ओर से सभी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। संतोष पाल, शीला देवी और 3 साल की अभियान की जान लोगों ने बचा लिया लेकिन प्रियंका देवी और सत्यम नामक बच्चा अभी भी नदी में है।
जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और नदी में डूबे एक महिला और एक बच्चे को निकालने का प्रयास जारी है.