ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में आशिक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, प्रेमिका को दोस्तों के साथ...

औरंगाबाद में आशिक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, प्रेमिका को दोस्तों के साथ गलत संबंध बनाने को कहा

14-Jan-2020 05:27 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. औरंगाबाद में एक प्रेमिका ने अपने आशिक के ऊपर रेप का आरोप लगाया है. प्रेमिका के मुताबिक प्रेमी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं उसने अपने दोस्तों के साथ भी फिजिकल रिलेशनशिप रखने का दबाव बनाया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


दोस्तों के साथ भी गलत संबंध बनाने का दबाव
घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की है. जहां शादी का झांसा देकर एक युवती का करीब 11 वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. जब प्रेमिका की ओर से आरोपी आशिक पर शादी का दबाव बनाया गया तो आरोपी ने प्रेमिका को दाउदनगर बुलाकर अपने दोस्तों के साथ शारीरक संबंध बनाने का दबाव बनाया और युवती के इंकार करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की रोहतास जिले के एक गांव की रहने वाली है, जबकि 45 साल आरोपी आशिक ध्रुव कुमार दाउदनगर थाना इलाके के केरा गांव का रहने वाला है.


दोनों के बीच दिल्ली में हुआ प्यार
आरोपी आशिक ध्रुव कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी कर रही है. युवती की ओर से दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह वर्ष 2008 में दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती थी और वहीं उसकी मुलाकात ध्रुव कुमार से हुई. जिसने प्रेम का नाटक कर उसका यौन शोषण किया. शादी का प्रलोभन देकर उसे बरगलाता रहा. यौन शोषण का विरोध करने पर बलात्कार भी करता था और शादी का प्रलोभन देता रहता था.


आशिक को ढूंढ रही पुलिस
लड़की ने प्राथमिकी में कहा है कि उसके झूठे आश्वासन से तंग आकर आठ दिसंबर 2019 को उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने उसे दाउदनगर बुलाया और मोटरसाइकिल से अपने गांव केरा ले जाने लगा और नहर के बीच रास्ते में अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. जिसका लड़की ने विरोध किया तो नहर पर दाउदनगर और केरा के बीच आरोपित ने गला दबाकर उसका जान मारने की कोशिश की तो राहगीरों ने उसकी जान बचायी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि आरोपी आशिक ध्रुव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.