तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
24-May-2021 01:29 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक के क्षत विक्षत शव को पुलिस ने हड़िया पहाड़ी से बरामद किया है। घटना टंडवा थाना क्षेत्र के बेला गांव का है। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 मई से युवक लापता था। जिसके बाद परिजनों ने टंडवा थाने में 7 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया।
हड़िया पहाड़ी से गुजर रहे ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर गांव के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी कि पहाड़ पर लाश फेंका हुआ है जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी मिली। तब परिजनों ने इस बात जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाश पूरी तरह से क्षत विक्षप्त स्थिति में थी। जिसकी पहचान मृतक के परिजनों ने की।
मृतक के परिजनों का कहना है कि अपहरण का मामला उन्होंने थाने में दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गयी है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद आज उनका बेटा जिंदा होता। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।