ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

आंटी के साथ हसबैंड करता था गंदा काम : जब वाइफ की पड़ी नजर तो पति ने कर दिया बड़ा कांड

22-May-2024 03:33 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिले के पुनौरा थानाक्षेत्र के बड़ी बाजार में एक युवक का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध था। आंटी को पाने के लिए उसने अपनी गर्भवती पत्नी को रास्ते से हटा दिया। उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 


मृतका की पहचान विद्यार्थी कुमारी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी। मृतका के भाई मिथुन कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में उसने अपनी बहन विद्यार्थी कुमारी की शादी शिवम कुमार से की थी। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन शादी के 6 महीने के बाद से शिवम का अफेयर अपनी ही चाची से हो गया। जिसके बाद एक दिन शिवम की पत्नी विद्यार्थी कुमारी ने अपने पति को उसकी चाची के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। 


जिसके बाद विद्यार्थी कुमारी अपने पति की अवैध संबंध का विरोध करने लगी। इससे नाराज पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुनौरा थाना की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतका विद्यार्थी के भाई ने इस मामले में कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।