ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर बोले नीतीश, कहा.. यूपी की घटना दुखद.. सरकार तुरंत एक्शन ले

17-Apr-2023 12:29 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हुई हत्या पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस कस्टडी में अतीज और उसके भाई की हत्या को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह से दोनों भाइयों की हत्या की गई वह काफी दुखद है, यूपी की सरकार को इसपर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि अपराधियों के सफाया का यह तरीका सही नहीं है।


दरअसल, एक राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब मीडियाकर्मियों ने डॉन ब्रदर्स की हत्या से जुड़ा सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि देश और दुनिया में इस तरह की घटना कहीं भी नहीं हुई थी। पत्रकारों की भीड़ से कोई निकलकर किसी की हत्या कर दे, इन सब चीजों को वहां के लोगों को देखना चाहिए था। किसी को इलाज के लिए ले जाया जा रहा हो और रास्ते में पुलिस की मौजूदगी में उसकी हत्या कर दी जाए, यह घटना बहुत ही दुखद है। 


सीएम नीतीश ने कहा कि किसी को सजा होती है या कोई जेल में हो उसपर हमें कुछ नहीं कहना है लेकिन कोई अगर जेल में रहे और बाहर जाए तो इस तरह से मार देना, यह तो बड़ा ही दुखद है। नीतीश ने कहा कि बिहार में कोई भी अपराधी अगर जेल से बाहर अस्पताल या पेशी के लिए जाता है तो उसके साथ पुलिस की पूरी सुरक्षा रहती है। ऐसे में वहां की सरकार को सोचना चाहिए कि इस तरह की घटना नहीं हो।


अपराधियों का सफाया करने के ये कौन सा तरीका है, क्या कोई जेल जाएगा तो उसको मार दीजिएगा। किसी को फांसी और मौत की सजा देना कोर्ट का काम होता है लेकिन किसी को सजा हो जाए और उसे इस तरह से मार दिया जाए, यह कभी नहीं होना चाहिए। सभी चीजों के लिए संविधान और कानून बना हुआ है। इस दौरान सीएम नीतीश ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि अब तो सब चीजों पर कब्जा कर लिया है, तो क्या कीजिएगा।