मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Feb-2021 09:02 AM
DESK: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विस्फोटक से भरी गाड़ी अंबानी के घर के बाहर प्लांट करने के मामले में जैश उल हिंद नाम के संगठन ने जिम्मेदारी ली है। इस संगठन में टेलीग्राम एप के जरिए इस बात की जिम्मेदारी ली है कि उसने मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी को प्लांट किया।
पिछले दिनों मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी एक गाड़ी बरामद की गई थी। कुछ दिन पहले इसी संगठन ने दिल्ली में इजरायल एंबेसी के बाहर ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी और इस संगठन की तरफ से बिटकॉइन से पैसे की डिमांड भी की गई थी। इस संगठन ने एक मैसेज के जरिए जांच एजेंसी को चुनौती दी है। मैसेज में लिखा गया है तो रोक सकते हो तो रोक लो, तुम कुछ नहीं कर पाए थे जब हमने तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में तुम्हें हिट किया था। तुमने मोसाद के साथ हाथ मिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। तुम लोग बुरी तरह फेल हुए आगे भी तुम लोगों को सफलता नहीं मिलेगी। मैसेज के आखिरी में अंबानी के लिए लिखा गया है कि तुम्हें क्या करना है तुम्हें मालूम है, बस पैसे ट्रांसफर कर दो जो तुम्हें पहले बोला गया था।
आपको याद दिला दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध अवस्था में एक कार बरामद की गई थी जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थी। बुधवार की रात 1 बजे के करीब एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो खड़ी की गई थी। यहां दो गाड़ियां देखी गई थी जिसमें एक इनोवा कार भी शामिल थी। गाड़ी का ड्राइवर स्कॉर्पियो को यही पार्क करके चला गया था। घर के बाहर संदिग्ध कार देखने के बाद अंबानी के घर के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी और तब वह मामले की जांच शुरू हुई थी।