BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
27-Nov-2021 09:00 PM
By ASMIT
PATNA: पटना पुलिस ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ पर 41 लाख लूट का खुलासा कर दिया है पटना के एसएसपी ने खुलासा करते हुए कहा कि जो 3 लोग पैसे लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे उसमें से दो लोग अपराधी से मिले हुए थे इस पूरे मामले में पुलिस ने कई दिनों तक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कई सबूत इकट्ठे किए उसके बाद जो 2 लोग उस कंपनी के सदस्य और पैसे लेकर जा रहे थे उसमें संजीव और चंदन दोनों था और दोनों अपराधियों से मिले हुए थे।
दोनों को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की और पूरे मामले का खुलासा हुआ फिलहाल 19 लाख से बरामद किए गए हैं और अन्य पैसों की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है इसमें जो 20 लाख रुपया है वह अपराधी के पास है जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है लूट के बाद सभी लोगों में 6 लाख मिलने थे फिलहाल पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस को लूट के बाद ही शक था कि जो 3 लोग पैसे लेकर जा रहे थे उसमें से कोई न कोई अपराधी से मिला हुआ है और उसी ने पूरे मामले की जानकारी अपराधी को दी है।
चंदन, संजीव और अरुणय ये तीनों स्टाफ कंपनी में काफी पुराने थे। तीनों पर कंपनी पूरा विश्वास करती थी। इनके रहने के लिए कंपनी ने फ्लैट दे रखा था। लूट की इस घटना का प्लान संजीव ने बनाया था उसका साथ चंदन दे रहा था। अरुणय को इसकी जानकारी नहीं थी । चंदन और संजीव एक कमरे में रहता था और अरुणय अलग कमरे में रहता था। छठ के खरना से ये लोग छुट्टी पर थे। लूट की घटना में 6 अपराधी शामिल थे।
पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में अटल पथ पर लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। फिल्मी स्टाइल में अपराधियों ने 41 लाख रुपये लूटा था। कार के शोरूम का रकम बैंक में जमा करना था। कंपनी के कर्मी ने अपराधियों के साथ मिलकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। कंपनी का स्टाफ संजीव ने प्लान तैयार किया था। संजीव पूर्व में भी जेल जा चुका है। कुल छह लोगों ने मिलकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 19 लाख रुपये बरामद किया है वही मोबाइल, एक कट्टा और पांच गोली भी बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे राजधानी के अति पौश इलाके अटल पथ पर हथियार से लैस पांच लुटेरों ने एक एजेंसी कर्मी से 41 लाख रुपये लूट लिया था। एजेंसी कर्मी कार संख्या बीआर01एसएस 9381 पर सवार होकर पैसे जमा करने जा रहे थे इसी दौरान अटल पथ पर पहले से मौजूद अपरधियों ने उनसे हथियार के बल पर रुपये लूट लिया था। पटना में इस बड़ी लूटकांड की जांच में पुलिस जुटी हुई थी जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।