पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
09-Feb-2022 04:41 PM
DELHI : देश में कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है. कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं.इसको लेकर अस्पतालों के नियम भी अब बदले जा रहे हैं. अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोरोना जांच अनिवार्य नहीं होगा. AIIMS दिल्ली ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले नियमित COVID-19 परीक्षण बंद करने की घोषणा की है. इससे पहले अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोरोना जांच आनिवार्य था.
बता दें कि देश में अब कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगती दिखाई दे रही हैं. भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गयी. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है.
