कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
20-Jun-2020 08:58 AM
DESK : सरकारी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उस मरीज के परिजनों ने कूलर चलाने के लिए वेंटिलेटर का प्लग कथित तौर पर हटा दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
मामला राजस्थान के कोटा का है. बताया जा रहा है कोरोना संक्रमण के संदेह होने के बाद 40 साल के एक शख्स को 13 जून को महाराव भीम सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई.
उसके बाद शख्स को अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. जहां वार्ड में गर्मी को देखते हुए परिजनों ने वहां कूलर लगा दिया. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब कूलर लगाने के लिए कोई सॉकेट नहीं मिला तो परिजनों ने वेंटिलेटर का ही प्लग हटा दिया और कूलर लगा दिया. आधे घंटे बाद वेंटिलेटर की बिजली खत्म हो गई और मरीज की हालत खराब होने लगी तो परिजनों ने डॉक्टर को बताया. लेकिन डॉक्टर के आने के पहले ही मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया.
अस्पताल के अधीक्षक ने इस मामले को लेकर जांच टीम का गठन किया है. वहीं घटना के संबंध में अस्पताल के अन्य अधिकारियों ने कहा कि परिजनों ने कूलर लगाने की अनुमति नहीं ली.