बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
06-Jul-2023 03:44 PM
By First Bihar
DESK : पूरे देश में इन दिनों टमाटर का दाम आसमान छू रहा है।आम आदमी के किचन से टमाटर बहुत पहले ही गायब हो गया है। इस बीच अब एक महिला किसान के खेत से 2.50 लाख का टमाटर चोरी कर लिया है। जिसके बाद अब इस महिला किसान ने इसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। जिस थाने में यह शिकायत दर्ज करवाई गयी है उसके थानेदार भी पहले मामले को सुनते हुए थोड़ा अचंभित हुए। हालांकि, बाद में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
दरअसल, एक महिला के खेत से कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए। चोर कथित तौर पर गांव स्थित खेत से 50-60 बोरा टमाटर लेकर फरार हो गए। जिसके बाद महिला किसान की शिकायत पर पुलिस स्टेशन में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला कर्नाटक के हासन का बताया जा रहा है। जहां जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव के एक खेत में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
इस मामले को लेकर पीड़ित महिला किसान ने बताया कि, यह चोरी तब हुई जब टमाटर की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंचने के बाद वे फसल काटकर बाजार ले जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने टमाटर की 50-60 बोरियां चुरा लीं और बाकी फसल को नष्ट कर दिया है। हमने टमाटर उगाने के लिए कर्ज लिया था। हमारी फसल अच्छी थी और संयोग से कीमतें भी अधिक थीं।अब हमारी टमाटर की चोरी कर ली गयी है।
इधर, इस मामले को लेकर हलेबिदु पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे पुलिस स्टेशन में टमाटर लूट का यह पहला मामला दर्ज किया गया है। महिला किसान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे जो कथित तौर पर चोरी हो गए। अन्य राज्यों की तरह, कर्नाटक में भी हाल के दिनों में टमाटर की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। यहां भी टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...