ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / अश्लील डांस और हर्ष फायरिंग पर रोक चाहते हैं सुशील मोदी, बोले.. सरकार...

अश्लील डांस और हर्ष फायरिंग पर रोक चाहते हैं सुशील मोदी, बोले.. सरकार करे सख्ती

12-Jul-2021 08:40 PM

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह अश्लील गानों, बारात में लड़कियों की नुमाइश और हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक लगाये। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि हिंदी भाषी बिहार के अलग-अलग इलाकों में कई बोलियां बोली जाती हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भोजपुरी और मगही का सबसे ज्यादा दुरुपयोग अश्लील आडियो-वीडियो बना कर महिलाओं को अपमानित-लज्जित करने में धड़ल्ले से हो रहा है। जिस तरह राज्य सरकार ने महिलाओं की अस्मिता बचाने और घरेलू हिंसा पर कारगर रोक लगाने के लिए पूर्ण शराबबंदी लागू की थी, उसी तरह अश्लील गानों और वीडियो पर सख्ती से रोक लगायी जानी चाहिए। 


इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा है कि विवाह और बारात हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं, लेकिन बारात के दौरान पिंजरानुमा वाहनों में लड़कियों की अश्लील ढंग से नुमाइश करना, शराब पीकर नाचना और बारात के कन्यापक्ष के द्वार पहुंचने पर हर्ष फायरिंग करना परम्परा नहीं, बल्कि सामाजिक विकृति है। जब बारात प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं निकलती, तब प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बारात में कोई भी व्यक्ति अश्लीलता, शराबखोरी और दबंगई दिखाने के दुस्साहस न कर सके। 


पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब आज ही जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुरी और मगही ही में अश्लीलता को लेकर शिकायत मिलने के बाद मुख्य सचिव को इस पर कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा है कि बिहार को शर्मसार करने वाली ऐसी प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाना चाहिए।