ब्रेकिंग न्यूज़

Train Accident : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बाल -बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस; महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल

कोरोना अपडेट : एशिया में टॉप पर पहुंचा भारत, देश में एक लाख 60 हजार केस

29-May-2020 05:29 AM

DELHI : कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत एशिया के अंदर टॉप पर पहुंच गया है। देश के अंदर कोरोना के अब तक 1 लाख 60 हजार मामले सामने आ चुके हैं और दुनिया भर के संक्रमण की लिस्ट में भारत 9 वें पायदान पर है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 4531 लोगों की मौत हो चुकी है। 86110 एक्टिव केस हैं जबकि 67 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 


भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में तुर्की को भी पीछे छोड़ दिया है। तुर्की को पीछे छोड़ने के बाद भारत एशिया में सबसे ऊपर पहुंच चुका है। जिस चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का संक्रमण फैला वहां भी इतने मामले सामने नहीं आए जितने भारत में आ चुके हैं। चीन में कोरोना वायरस के 82 हजार मामले सामने आए हैं और भारत में इससे लगभग दोगुना केस सामने आ चुके हैं। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 57 हजार कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। यहां लगभग 1900 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावे दिल्ली में 15,000 से ज्यादा कोरोना के केस आये हैं यह 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। गुजरात में कोरोना के 15195 मामले आए हैं यहां मरने वालों की तादाद 938 है। तमिलनाडु में कोरोना के 18545 केस सामने आए हैं यहां 133 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 4703 संक्रमण के मामले आए हैं 173 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 6991 मामले सामने आए हैं यहां 183 लोगों की मौत हुई है जबकि पश्चिम बंगाल में 4192 मामले सामने आए हैं यहां 289 लोगों की मौत हो चुकी है।