दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
25-Oct-2020 11:49 AM
PATNA: तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार थक गए हैं. उसपर पलटवार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पलटवार किया और कहा कि मधु कैटभ का वध होगा. आज विजयीदशमी है. कोई थका हुआ नहीं हैं.
अश्विनी कुमार चौबे चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे. इस दौरान ही पटना एयरपोर्ट पर यह बयान दिया है. भले ही चौबे ने तेजस्वी का नाम नहीं लिया, लेकिन सीधे तेजस्वी पर पलटवार किया. बता दें कि चौबे ने जिस मधु कैटभ का जिक्र किया है वह एक राक्षस का नाम है.
नीतीश से नफरत करने लगे हैं लोग
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि वह उबाउ और थकाउ बयान देते हैं. वह खुद थक चुके हैं. बिहार की जनता ने उनको रिजेक्ट ही नहीं किया बल्कि नफरत करने लगी है. कानून व्यवस्था, बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षा में 22 फीसदी बजट की राशि खर्च करेंगे. शिक्षा को लेकर लोग लालू प्रसाद पर सवाल उठाते हैं. लालू प्रसाद ने 7 विश्विद्यालय दिया है. हमलोगों ने जो विकल्प दिया है लोगों में आशा जागने लगी है.
शिवहर की घटना की निंदा
तेजस्वी यादव ने शिवहर में एक प्रत्याशी समेत तीन लोगों की हत्या की निंदा की और कहा कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है. दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाए. लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठते रहे है हम ज्यादा कुछ नही बोलेंगे. लेकिन प्रत्याशियों को सुरक्षा बल मिलता है उन्हें मिला है या नहीं हम नहीं जानते है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनती है तो हम शिक्षा में 22 फीसदी बजट की राशि खर्च करेंगे. शिक्षा को लेकर लोग लालू प्रसाद पर सवाल उठाते हैं. लालू प्रसाद ने 7 विश्विद्यालय दिया है. हमलोगों ने जो विकल्प दिया है लोगों में आशा जागने लगी है.