ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों के निर्माण में आएगी तेजी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी...

बिहार के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों के निर्माण में आएगी तेजी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की समीक्षा

21-Oct-2019 05:37 PM

DELHI : बिहार के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के निर्माण काम में तेजी लाई जाएगी। फरवरी 2020 तक हर हालत में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आउटडोर और इंडोर सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने आज सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के निर्माण की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए हैं। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने आज दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी और निर्माण एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री अश्विनी चौबे ने यह निर्देश दिया कि बिहार से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अश्विनी चौबे ने भागलपुर और दरभंगा में बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों का पिछले दिनों दौरा किया था और निर्माण की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई थी। 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने झारखंड में बन रहे एम्स की भी समीक्षा की। झारखंड के देवघर में बन रहे एम्स की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने के बाद मंत्री अश्विनी चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्रतिदिन निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करें। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे आज रात ही विदेश दौरे पर रवाना होने वाले हैं। वह ब्राजील के दौरे पर जाने वाले हैं।