Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
31-May-2024 05:46 PM
By First Bihar
DESK : सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और उनका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। कर्नाटक की कोर्ट ने अश्लील वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में प्रज्वल रेवन्ना को आगामी 6 जून तक के लिए एसआईटी के रिमांड में भेज दिया है।
दरअसल, सांसद प्रज्वल रेवन्ना शुक्रवार (31 मई) को तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचा था। आरोपी सांसद के पहुंचते ही पुलिस की एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ऊपर सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और उनका वीडियो बनाने का आरोप है। रेवन्ना की हासन में लोकसभा चुनाव से पहले उसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद वह पुलिस की पकड़ से बचकर जर्मनी भाग गया था।
प्रज्वल रेवन्ना के देश से भागने के बाद इसको लेकर खूब राजनीति हुई। विपक्ष पार्टियां सत्ताधारी एनडीए पर रेवन्ना की गिरफ्तारी को लेकर हमलावर थी। आरोपी सांसद के दादा पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने रेवन्ना को चेतावनी देते हुए भारत लौटने को कहा था। इसके बाद जेडीएस सांसद ने एक वीडियो जारी कर उसे भारत लौटने के बात कही थी। जैसे ही रेवन्ना शुक्रवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंचा, उसे एसआईटी ने दबोच लिया।
बता दें कि जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद एसआईटी की जांच में पेन ड्राइव में उसके द्वारा कई महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न को दिखाया गया है। हासन में प्रसारित एक पेन ड्राइव में कुल 2976 वीडियो हैं। जिनमें महिलाओ के साथ यौन दुर्व्यहार को दिखाया गया है। जांच में पता चला है कि अधिकांश वीडियो वर्ष 2019 के बाद बेंगलुरु और हासन में उसके आवास पर मोबाइल फोन से शूट किया गया है।