ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

यौन शोषण मामले में जेल में बंद आसाराम की तबीयत बिगड़ी, CCU वार्ड में भर्ती

17-Feb-2021 07:40 AM

DESK : नाबालिग से यौन शोषण मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद  सजा काट रहे आसाराम की  तबियत मंगलवार की देर रात अचानक बिगड़ गई. जिसके चलते जेल प्रशासन आसाराम को शहर के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें सीसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है. आसाराम को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात आसाराम को बेचैनी महसूस हुई तो पहले जेल के डिस्पेंसरी में एक घंटे तक प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन तबीयत सही नहीं होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उनके घुटने काम नहीं कर रहे हैं और बीपी के साथ साथ प्रोस्टेट की भी समस्या है. 

जैसे ही आसाराम के समर्थकों को इसकी सूचना लगी, वह अस्पताल के बाहर पहुंच गए. वहीं जांच होने के बाद आसाराम को  महात्मा गांधी अस्पताल  से मथुरादास माथुर अस्पताल के सीसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.