Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
08-Apr-2022 01:47 PM
DESK : जेल में बंद रेप के आरोपी आसाराम बापू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। गुरुवार की देर रात यूपी के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर कार से एक लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आश्रम को सील कर दिया है।
बताया जा रहा है कि लड़की का घर आश्रम से कुछ दूरी पर है और वह पिछले चार दिनों से घर से लापता थी। जिस कार में शव मिला है वह आश्रम में कई दिनों से खड़ी थी। कार से दुर्गंध आने के बाद जब आश्रम के कर्मचारियों ने उसे खोलकर देखा तो अंदर लड़की का शव देश सभी के होश उड़ गए। आश्रम के कर्मचारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम पूरे मामले के छनबीन में जुट गई है।
बच्ची के परिजनों के मुताबिक बीते मंगलवार की रात वह अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस अभी लड़की को तलाश कर ही रही थी कि कार से लड़की का शव मिलने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि लड़की का पिता भी कुछ साल पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने लड़की के पिता को गायब किया उन्होंने ही लड़की की हत्या की है।
पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था आसाराम बापू के आश्रम से उसका शव बरामद किया गया है। फिलहाल आश्रम को सील कर दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।