ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से दो युवकों की...

BIHAR NEWS : असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

26-Oct-2024 10:02 AM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में गोबिंद ब्रह्म के स्थान पर ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक खेत की जुताई कर वापस अपने घर लौट रहे थे।


वहीं, इस दौरान खेत के मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गये। मृतक की पहचान कबीरपुर गांव के 18 वर्षीय रजनीश कुमार सिंह और 12 वर्षीय रौशन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की खेत जोतकर ट्रैक्टर पर सवार होकर रजनीश व रौशन अपने घर जा रहे थे। जैसे ही गोबिंद ब्रम्ह स्थान पर टैक्टर पहुंचा की मेड़ पर चढ़ाने के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें ये दोनों टैक्टर के अंदर दब गये। 


घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सूचना पर प्रमुख वीरेंद्र भगत घायलों को लेकर रेफरल अस्पताल मैरवा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव लेकर चले गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाइ की जायेगी।