ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा Supaul news : शादी की खुशियों के बीच मातम, छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना Bihar Fire Service : बिहार IPS सुनील नायक को कोर्ट से राहत, ट्रांजिट रिमांड हुआ खारिज; जानिए क्या रही वजह Bihar News: बिहार में आग बनी काल, मां और मासूम बेटी की झुलसकर हुई दर्दनाक मौत

असम में बड़ा हादसा, ईंट-भट्ठा ब्लास्ट में दो बिहारी मजदूरों की मौत, कई घायल

असम में बड़ा हादसा, ईंट-भट्ठा ब्लास्ट में दो बिहारी मजदूरों की मौत, कई घायल

03-Dec-2022 01:50 PM

DESK : खबर असम से है, जहां चिमनी गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो लोग बिहार के बताये जा रहे हैं। दोनों मजदूर बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। मृतकों में एक बाप जबकि दूसरा बेटा शामिल है। असम में एक ईंट-भट्ठा में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 5 मजदूरों की जान चली गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। 




मृतक बिहार के खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता और बेटे हैं। वहीं खगड़िया जिले के ही चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं खगड़िया के मृतकों के शव उनके घर लाने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई गयी है। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता पंचायत के वार्ड नं 14 के स्व शनिचर पासवान के बेटे 60 साल के मदनी पासवान और मदनी पासवान के 27 साल के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ असम के काछार जिले के सिलचर क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर कई मजदूर काम करते थे। कल यानी शुक्रवार को यहां जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा मजदूर चपेट में आ गए। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बिहार के खगड़िया जिले के हैं, जो कुछ ही दिन पहले काम के लिए असम गए थे। दोनों पिता और बेटा हैं।