ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें

Home / news / आर्यन खान केस पर महबूबा ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- शाहरुख को...

आर्यन खान केस पर महबूबा ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- शाहरुख को 'खान' होने की मिल रही सजा

11-Oct-2021 03:58 PM

DESK: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बहाने महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आर्यन का सरनेम खान है इसी वजह से उसे और उसके परिवार को टारगेट किया जा रहा है। BJP बस अपने वोटर्स को खुश करना चाहती है।


जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा और ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए आर्यन खान को लेकर मुस्लिमों के साथ भेदभाव का मसला उठाया है। इससे पहले महबूबा ने केंद्र पर खुद को नजरबंद किए जाने को लेकर निशाना साधा था।


पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि 'चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर मिसाल पेश करने के बजाय, केंद्रीय जांच एजेंसियां 23 साल के लड़के के पीछे पड़ी हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका सरनेम 'खान' है। BJP अपने कोर वोट बैंक की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुसलमानों को टारगेट कर रही है।