सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
09-Sep-2024 10:25 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो अपराधियों ने भाकपा माले नेता को गोलियों से भून डाला। घटना किंजर थाना क्षेत्र के इमामगंज-करपी पथ पर कोचहासा गांव के राइस मिल के पास की है जहां गोली मारकर सुनील कहार उर्फ सुनील चंद्रवंशी की हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि सुनील कहार उर्फ सुनील चंद्रवंशी 90 के दशक में नक्सली एरिया कमांडर के रूप में चर्चित थे। अभी वो भाकपा माले पार्टी से जुड़े हुए थे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि करपी से घर लौटने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा निवासी भाकपा नेता सुनील चंद्रवंशी के रूप में हुई है। प्रथमदृष्टया आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या की बात सामने आई है।
कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील चंद्रवंशी के दो बेटे हैं। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अचानक शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।