गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Sep-2023 10:04 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है. अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भदासी बाजार के पास एनएच-110 पर एक अनियंत्रित कार ने पैदल चल रहे दो दोस्तों को कुचल दिया। इस घटना में एक दोस्त की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है।
मृतक की पहचान भदासी गांव निवासी किशोरी पासवान के 13 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल छात्र की पहचान पिंटू पासवान के 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के तौर पर हुई है। दोनों दोस्त भदासी बाजार से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वही कार के चालक को गिरफ्तार किया है।
घटना की सूचना पाकर अरवल एसपी मोहम्मद कासिम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन और सदर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गिरफ्तार कार चालक को थाने लाया गया है साथ ही जब्त कार को भी थाना परिसर में रखा गया है।