भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन
09-Oct-2019 06:59 AM
DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डेनमार्क दौरा रद्द हो गया है। अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में आयोजित हो रहे C-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल होने वाले थे लेकिन विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी। केजरीवाल मंगलवार को ही डेनमार्क के लिए रवाना होने वाले थे।
विदेश मंत्रालय की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे को मंजूरी नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। आप ने केजरीवाल के दौरे को मंजूरी नहीं देने के लिए केंद्र सरकार पर दुर्भावनापूर्ण फैसला लेने का आरोप लगाया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि इस तरह के मामलों में आम आदमी पार्टी को लेकर केंद्र सरकार का रवैया बेहद दुखद है।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल डेनमार्क में आयोजित हो रहे C-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इस सम्मेलन में दुनिया के 100 शहरों में प्रदूषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा होनी है। केजरीवाल को 9 से 12 अक्टूबर तक डेनमार्क के कोपनहेगन में रहना था लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसकी मंजूरी नहीं दी।