बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
06-Sep-2023 09:18 AM
By First Bihar
PATNA : पटना सिविल कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होनी है। यह मामला नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, पटना हाईकोर्ट के एक वकील ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में एक परिवाद दायर किया था। यह मामला पीएम मोदी को अनपढ़ कहे जाने से जुड़ा हुआ है। पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि भूषण कुमार वर्मा ने सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसके बाद अब इस मामले की सुनवाई 19 अक्टूबर को की जानी है।
मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल के खिलाफ दायर परिवाद पर निचली अदालत ने आईपीसी की धारा - 332,500 तथा 505 के तहत संज्ञान लिया संज्ञान लिया तथा समन जारी करने का निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को होगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री को अनपढ़ कहे जाने से उनके करोड़ों प्रशंसक आहत हुए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। उल्लेखनीय है कि बीते 19 मई को केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी को अनपढ़ कहा था।
उधर, सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल पर भी कोर्ट की गाज गिर गई है। जहां अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बिहार में समन जारी किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली की भी एक अदालत ने मुख्यमंत्री की पत्नी सुनिता केजरीवाल के खिलाफ समन जारी कर दिया है। दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में सुनिता केजरीवाल का नाम होने की वजह से कोर्ट ने समन जारी है।