समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
02-Jun-2024 04:55 PM
By First Bihar
DESK: लोकसभा चुनाव के साथ साथ अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी ने अरुणाचल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। विधानसभा की 60 सीटों में से 46 पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है।
बीजेपी के 46 उम्मीदवारों में से 10 निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कुल मिलाकर पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं नेशनल पीपुल्स पार्टी को पांच सीटें, एनसीपी को तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को दो और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत बीजेपी के 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दोरजी खांडू के बेटे हैं। बता दें कि अरुणाचल में साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। सात विधायकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू दूसरे स्थान पर रही थी।