अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2020 01:10 PM
PATNA: अरूणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों को बीजेपी द्वारा तोड़ने के सवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इसका असर बिहार में सरकार पर पड़ने वाला नहीं है. क्योंकि हमारा काम सरकार चलाना है. बाकी काम देखना संगठन का है.
बीजेपी में दो स्तर से होता है काम
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी में दो स्तर से काम होता है. एक सरकार चलाना होता है और दूसरा संगठन को चलाना होता है. बिहार में हमारा काम सिर्फ सरकार चलाना है. संगठन चलाने का काम केंद्रीय नेतृत्व देखता है.
रिश्ता नहीं होगा खराब
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अरूणाचल को लेकर बिहार में रिश्ते खराब नहीं होंगे. क्योंकि बिहार मे जेडीयू के साथ 15 साल पुराना रिश्ता है. आने वाले समय में भी रिश्ते और मजबूत होंगे. इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. अरूणाचल की तरह ऐसे कई मौके आते रहते हैं. लेकिन इससे कोई असर नहीं पड़ता है. नीतीश कुमार से बातचीत करने के सवाल पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सारे घटनाक्रम को केंद्रीय नेतृत्व देख रहा है. वह इस पर बात करेगा.