ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अरुणाचल मुद्दे पर बिहार में भी सियासत तेज, कांग्रेस बोली- झूठे तथ्य पेश...

अरुणाचल मुद्दे पर बिहार में भी सियासत तेज, कांग्रेस बोली- झूठे तथ्य पेश कर रही केंद्र सरकार

13-Dec-2022 12:01 PM

PATNA: अरुणाचल प्रदेश में भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। कांग्रेस, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस, आप समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा और लोकसभा में इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग को लेकर नोटिस दिया है। इधर, बिहार में भी इस मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि केंद्र की सरकार जनता के सामने झूठे तथ्य पेश करती है। कटिहार के कदवा से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि चीन का भारत की जमीन पर कब्जा करना पूरी तरह से केंद्र सरकार की विफलता का नतीजा है।


शकील अहमद खान ने कहा है कि भारत की सरकार डे वन से इस मामले पर झूठ बोल रही है। जनता के सामने गलत तथ्यों को पेश करना केंद्र सरकार की आदत रही है। पार्लियामेंट में कांग्रेस इस बात को पूरजोर तरीके से कह रही है कि चीन ने अरुणाचल में भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है लेकिन बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार झूठ बोल रही है और झूठ की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। ये पूरी तरह से केंद्र सरकार की विफलता का नतीजा है कि चीन आज हमारे देश की जमीन पर कब्जा कर चुकी है। सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कोई दूसरा देश हमारे देश की एक इंच जमीन भी जब्जा न कर सके इसके लिए जिस तत्परता की जरूरत है वह केंद्र सरकार के पास नहीं है।


बता दें कि बीते 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से इलाके में भारत और चीन की सेना के बीच जमकर झड़प हुई थी। भारतीय सेना की पोस्ट को हटवाने के लिए पहुंचे चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इस झड़प में दोनों सेनाओं के सैनिक घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक सोची समझी साजिश के तहत चीन के 300 सैनिकों यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख चीनी सैनिक पीछे हट गए थे। चीन सैनिक भारतीय पोस्ट पर हमले की 15 दिन से तैयारी कर रहे थे।