मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Nov-2024 09:44 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां आरा में स्ट्रीट वेंडर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के गंगाजल डिहरी गांव स्थित नहर के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतक की पहचान गंगाजल डिहरी गांव निवासी गुपुत साह के 35 वर्षीय पुत्र श्याम बाबू साह के रूप में हुई है। जो पेशे से छोला दुकानदार था और वह ठेले पर छोला लेकर गांव-गांव घूमकर बेचा करता था। उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे और गंगाजल डिहरी गांव स्थित मेन रोड को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। मेन रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही तीयर थानाध्यक्ष उमाकांत राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा जताया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। जिसके बाद एफ.एस.एल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की जांच के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने एक टीम का गठन किया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।