Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
16-Mar-2024 08:10 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधी ने पूर्व मुखिया की गोली मार दी है। गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व मुखिया एक स्कूल के शिक्षक भी हैं। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान के पास की है जहां हथियारबंद बदमाश ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी।
घायल को दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से में गोली मारी गई है। जो आरपार होते हुए दाहिने पैर के जांघ में जाकर फंस गई है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी शांति मेमोरियल अस्पताल में ले गये। जहां सदर अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ विकास सिंह की देखरेख में इलाज चल रहा है।
इलाज कर रहे डॉ विकास सिंह ने बताया की एक व्यक्ति को गोली लगी है जिसका बुलेट ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है, फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ व्यक्ति शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी गांव निवासी स्व.मुखी राम के 49 वर्षीय व पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार है। वो शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया है एवं वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।
घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात शाहपुर थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार एवं कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।