दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
22-Jun-2021 07:05 PM
By Chandan Kumar
ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला आरा का है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हथियारबंद बदमाशों ने ऑटो सवार एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जाता है कि मृतका झारखंड के जमशेदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्व. भुनेश्वर सिंह की पत्नी कलावती देवी थी। मृतका मूल रुप से कोईलवर के विन्दगांवा की रहने वाली थी। मृतका के दामाद बेलधाट निवासी मंटू सिंह ने बताया उनकी सास कलावती अपने बेटे भीम सिंह के साथ टाटा से आरा स्टेशन पहुंचीं थी।
रेलवे स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर वे बेलघाट गांव आ रहे थे। तभी इसी दौरान बखरियां के पास हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े चलती ऑटो में उन्हें गोली मार दी और गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतका के बेटे से पूछताछ की और आगे की कार्रवाई शुरू की।