पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
29-Sep-2024 10:49 PM
By First Bihar
ARRAH: बॉलीवुड में साइड रोल करने वाले आरा के 56 वर्षीय अजय कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। वो टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ले के रहने वाले स्व.अशोक साह के पुत्र थे। गंगी पुल के पास से रविवार को उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।
बताया जाता है कि 25 सितंबर को वो घर से पूजा करने के लिए निकले थे लेकिन फिर घर नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें हर जगह ढूंढा लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका। लेकिन तभी परिजनों को अजय साह का चप्पल पुल के पास से मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम पुल के पास पहुंची। जिसके बाद दो दिनों तक लगातार शव की खोजबीन की गयी। आखिरकार आज शव को बरामद कर लिया गया।
बता दें कि अजय साह एक अच्छे एक्टर थे। वो बच्चों को एक्टिंग सिखाते थे। अजय साह एक दर्जन फिल्मों में साइड रोल कर चुके हैं। बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ वो काम कर चुके हैं। हेराफेरी, खट्टा मीठा, चुपके चुपके, भागमभाग सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में वो साइड रोल कर चुके हैं। वो राजपाल यादव के साथ ज्यादातर फिल्मों में काम कर चुके हैं।
56 साल के अजय साह अविवाहित थे। उनके दो भाई अरुण साह और राजकुमार साह हैं और एक बहन बबिता देवी हैं। पहले वो मुंबई में राजपाल यादव के साथ रहा करते थे। 10 साल पहले ही वो मुंबई से आरा अपने घर आए थे जिसके बाद वो यही रहकर बच्चों को एक्टिंग सिखाने लगे। 25 सितंबर को वो अचानक गायब हो गये जिसके बाद आज रविवार को उनकी लाश नदी से बरामद किया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।