मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
24-Apr-2021 12:04 PM
By Chandan
ARRAH: केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के.सिंह ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पीपीई कीट पहनकर वे अस्पताल के हर वार्ड में गए और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों से भी बातचीत की। सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि डॉक्टर अपनी जान खतरे में डालकर महामारी के इस समय में मरीजों की सेवा कर रहे है। ऐसे में यदि डॉक्टरों पर हमला किया गया तो इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और हंगामा करने वालों चेतावनी देते हुए केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को जेल भी भेजा जाएगा जहां वे जेल में पीटेंगे।

गौरतलब है कि महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। यही नहीं इमरजेंसी वार्ड के ओटी में भी लोगों ने तोड़फोड़ की। हंगामा को देखते हुए इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए थे। लेकिन घटना के छह घंटे बाद आज सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गयी है। आज केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों पर हो रहे हमले पर केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हंगामा करने और डॉक्टरों के साथ दुर्व्यहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
