बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
04-Sep-2023 10:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो सप्ताह बाद आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। सीएम यहां राज्य के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की फरियादों को सुन रहे हैं और उसका निपटारा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के पास एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। उसके बाद उसकी शिकायत सुन सीएम ने अपने बगल में खड़े अधिकारी को फोन लगाने का आदेश दिया। जिसके बाद जो हुआ वो अपने आप में एक अलग कहानी बयां कर रही है।
दरअसल, सीएम के आदेश पर उनके बगल में खड़े अधिकारी फ़ोन का रिसीवर उठा लेते है तो नंबर डायल करने से पहले सीएम से पूछते हैं कि गृह सचिव जी को फोन लगाना है ना। जिसके बाद सीएम कहते हैं अरे मंत्री जी को। जिसके बाद अशिकारी बोलते हैं माननीय मंत्री विजय चौधरी जी को। जिसके बाद सीएम बोलते हैं, अरे नहीं नहीं बगल में जो बैठे हुए हैं उनको फोन लगाइए मंत्री जी को। बैठे हुए हैं ना माननीय मंत्री।
इसके बाद भी नीतीश के अधिकारी उनके इशारों की बात को समझ नहीं पाएं तो वापस से सवाल किया कि माननीय मंत्री विजय चौधरी जी हैं उन्हीं को फोन लगाना है। जिसके बाद सीएम ने जवाब दिया फ़ोन लगाइए न। इसके बाद अधिकारी फोन लगाने लगे । इसके बाद सीएम नीतीश कुमार को फोन दिया गया तो सीएम नीतीश ने पूछा किनको फोन लगाए है ?
अधिकारी ने कहा - जी विजय चौधरी जी तो सीएम फोन झटक कर बोले ... अरे धत उनको थोड़े बोले हैं आपको फोन लगाने। उसके बाद सीएम नीतीश के बगल में खड़े अधिकारी भी असमंजस में पड़ गए। हालांकि, बाद में बगल में खड़े एक अधिकारी ने कहा कि, अरे अपर मुख्य सचिव जी को फ़ोन लगाइए, सिद्धार्थ जी को। उसके बाद सीएम ने कहा,- अरे हां सिद्धार्थ को फोन लगाइए, आप किसको फोन लगा देते हैं।