ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / वोटिंग से पहले भगवान के दरबार में पहुंचे केजरीवाल और तिवारी, दोनों ने...

वोटिंग से पहले भगवान के दरबार में पहुंचे केजरीवाल और तिवारी, दोनों ने जीत का मांगा आशीर्वाद

07-Feb-2020 06:47 PM

DELHI: विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को वोटिंग होने वाली है. इससे पहले आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली बीजेपी के प्रभारी मनोज तिवारी भगवान के दरबार में पहुंचे. दोनों ने चुनाव में जीत और बहुमत की सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा.

केजरीवाल का दावा-भगवान ने की काम की तारीफ

अरविंद केजरीवाल ने आज कनॉट प्लेस स्थिति हनुमान मंदिर गए. जिसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि’’ CP के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. देश और दिल्ली की तरक़्क़ी के लिए प्रार्थना की. भगवान जी ने कहा - “अच्छा काम कर रहे हो. इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो. फल की चिंता मुझ पर छोड़ दो. सब अच्छा होगा.’’

मनोज तिवारी पहुंचे कात्यायनी मंदिर

मनोज तिवारी भी पीछे नहीं रहे वह भी छतरपुर में स्थिति मां आद्य कात्यायनी मंदिर पहुंचे और मां की पूजा की. इस दौरान तिवारी ने आरती कर दिल्ली की दंगल में बीजेपी की जीत की कामना की. बता दें कि कल वोटिंग होने वाली है. यहां पर आप पार्टी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है तो वही, बीजेपी जदयू और लोजपा के साथ मिलकर 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां पर मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी. 11 को ही पता चलेगा की किस पर भगवान का कृपा हुआ है.