ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!

Home / news / बिहार: 35 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, सभी जा रहे थे...

बिहार: 35 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, सभी जा रहे थे अंतिम संस्कार में

12-Sep-2020 03:36 PM

ARARIYA:   इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से आ रही है. यहां पर 35 लोगों से भरी नाव परमार नदी में पलट गई है. कुछ लोग तो तैरकर निकल गए है, कई अभी भी लापता है. यह घटना महिषाकोल झमटा घाट की है. 

क्षमता से अधिक थे लोग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाव पर यात्रियों के अलावे कई साइकिल और बाइक को भी लोड किया गया था. जिसके कारण हादसा हुआ है. हादसे के बाद नाव लापता है. सूचना मिलते के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए है. 

राहत बचाव शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, सीओ समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि झमटा गांव में एक व्यक्ति के निधन होने के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नाव पर सवार हो पुरंदाहा, डोरिया और मुरबल्ला के ग्रामीण झमटा आ रहे थे. लेकिन नाविक नहीं था. जिसके बाद ग्रामीण खुद नाव को चलाते हुए ला रहे थे. लेकिन नदी की तेज धारा में नाव कंट्रोल नहीं हुई और नाव पलट गई है.