Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
18-Sep-2021 09:44 AM
ARARIA : बिहार के अररिया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सड़क के किनारे एक युवक की अधजली लाश मिली है. लाश देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसकी हत्या की फिर उसके शव को आग के हवाले कर दिया. लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, अररिया ओपी क्षेत्र के धामा जाने वाले सड़क के किनारे एक युवक का अर्ध जली लाश मिली. मृत युवक की पहचान राजेश कुमार के रूप में की गई है, जो नगर थाना क्षेत्र के उमा टॉकीज के पास स्थित अररिया हार्डवेयर नामक प्रतिष्ठान में नौकरी करता था.
सड़क के किनारे ग्रामीणों ने शव को देखने के बाद आरएस ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार सदल-बल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि लौटने के क्रम में बदमाशों ने लूटपाट करते हुए उनकी हत्या कर दी और शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया.
घटना को लेकर आरएस ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. ई लोगों से पूछताछ की गई है. उन्होंने कहा कि बदमाशों की शिनाख्त कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.